साइबर बुलिंग ना करें.. अपने सपनों को सजाए

इंदौर: क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने 700 व कार्यशाला में छात्रों को मूल मंत्र दिया कि वह साइबर बुलिंग ना करें, अपना सारा ध्यान पढ़ाई में लगा कर अपने सपनों को साकार करें। दंडोतिया एक कोचिंग में पहुंचे और 150 से अधिक छात्रों को विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखें आदि के संबंध में व्यवहारिक ज्ञान दिया।

उन्होंने सभी से कहा कि हम लोग आजकल ज्यादा से ज्यादा काम डिजिटल के रूप में ऑनलाइन कर रहे हैं। जिसमें जरा सी गलती होने पर साइबर फ्रॉड होने की संभावना रहती है। साइबर अपराधों से बचाना है तो जागरूक और सतर्क रहकर पूरी सावधानी के साथ ऑनलाइन, फाइनेंशियल कार्य, पढ़ाई करें, साइबर बुलिंग से भी बचकर रहे तथा सोशल मीडिया पर भी ध्यान रखें और अपने निजी जानकारी किसी से भी शेयर नहीं करें। इस दौरान पुलिस टीम ने सभी को साइबर अवेयरनेस के पंपलेट एवं स्टीकर भी दिए

Next Post

बम की सूचना पर खाली कराया न्यू कलेक्ट्रेट परिसर

Thu May 22 , 2025
मुरैना: जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के तहत सिविल डिफेंस की तैयारी की। इसके परीक्षण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में मॉकड्रिल हुआ। इस दौरान बम होने की सूचना के आधार पर परिसर को खाली कराया गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।यह मॉकड्रिल अचानक और पूर्व […]

You May Like