ग्वालियर: गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर महाराजपुरा, ग्वालियर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन आज मंगलवार, 3 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को 10 फीट ऊँचे भगवान शिव के भव्य स्वरूप के दर्शन कराए जाएंगे। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 90 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्व कल्याण, सुख-शांति और आपसी सद्भाव का आह्वान किया जाएगा। गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर, महाराजपुरा में समारोह की भव्य तैयारियां की गई हैं।
