ग्वालियर: आगामी 8 फ़रवरी को आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के नेता दामोदर यादव भोपाल से ग्वालियर आएंगे। नागपुर से ग्वालियर तक संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा की तैयारी के लिए यादव के साथ विनोद अंबेडकर और सतेंद्र विद्रोही यहां बैठक करेंगे।ग्वालियर चंबल संभाग के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की बैठक होगी।
इसके बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।यादव के ग्वालियर दौरे से अंचल की राजनीति गर्मा सकती है लिहाजा प्रशासन अभी से अलर्ट मोड पर है।
