मप्र में सरकार के 2 वर्ष पूरे, प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने रखी उपलब्धियों की रिपोर्ट

दमोह: शहर के जबलपुर नाका स्थित दमयंती पैलेस में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री परमार ने सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतिगत फैसलों की सिलसिलेवार जानकारी मीडिया के सामने रखी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए हैं, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। मंत्री ने बताया कि आमजन के जीवन स्तर में सुधार सरकार की प्राथमिकता रही है और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

यशस्वी जायसवाल का शतक, मुम्बई ने हरियाणा को चार विकेट से हराया

Sun Dec 14 , 2025
अंबी , 14 दिसंबर (वार्ता) यशस्वी जायसवाल (101) और सरफराज खान (64) की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत मुम्बई ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ग्रुप ए मुकाबले में हरियाणा को 15 गेंदे शेष रहते चार विकेट से शिकस्त दी। आज यहां मुम्बई ने टॉस जीतकर कर पहले गेंदबाजी करने का […]

You May Like