ग्वालियर: शिव भक्त मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास स्वामी वल्लभाचार्य महाराज की श्रीमद् भागवत कथा आज बुधवार से मदन मोहन मंदिर मुरार में प्रारंभ हुई। कथा स्थल मदन मोहन मंदिर से कथा से पूर्व सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो वापस मदन मोहन मंदिर में जाकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में 151 महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। कलश यात्रा के बाद सभी व्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
उसके बाद व्यास पीठ का पूजन किया गया। पहले दिन श्रीमद् भागवत के महात्म की कथा हुई। दूसरे दिन सुखदेव परिषद मिलन एवं हिरण्याक्ष के उद्धार की कथा होगी। तीसरे दिन ध्रुव चरित्र का वर्णन होगा। चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। पांचवें दिन गोवर्धन महाराज का पूजन होगा छठे दिन 22 दिसम्बर को रुक्मणी विवाह के अवसर पर तुलसी विवाह का भी आयोजन होगा।
23 को विश्राम दिवस सुदामा चरित्र का बखान किया जाएगा। 24 को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हर दिन मुख्य यजमान के साथ आठ अन्य यजमान होंगे। कथा के दौरान राधा कृष्ण की सुंदर झांकियों का भी आयोजन होगा।
