पुल बोगदा से बरखेड़ी रोड तक गंदगी का सैलाब, कब जागेगा निगम?

भोपाल। राजधानी के पुल बोगदा से बरखेड़ी रोड पर नाले के गंदे पानी को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने परेशानी जताई है। दुकानदारों का कहना है कि नाले का पानी दुकानों के सामने से बहता है। इससे गंदे पानी के छींटे दुकानों और सामान पर आते हैं, जिसके कारण ग्राहक भी रुकने से कतराते हैं।
स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, यह समस्या पिछले करीब सात महीने से बनी हुई है। उनका कहना है कि दुकान के सामने गंदा पानी बहने से ग्राहकी प्रभावित हो रही है और कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
दुकानदारों को नुकसान की चिंता
व्यापारियों का कहना है कि दुकान के सामने गंदा पानी जमा होने या बहने से ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी होती है। दुकानों पर सामान लेने आने वाले लोग भी ऐसी स्थिति में रुकने से बचते हैं। इससे रोजाना कारोबार करने वाले दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है।
वहीं इस मामले में लोगों की परेशानी के संबंध में हमने नगर निगम अधिकारी उदित गर्ग से बात की तो उन्होंने कहा कि वहां नगर निगम द्वारा सीवेज लाईन दी ही नहीं गई. हालांकि उन्होंने आगे कहा कि हम इस मामले को संज्ञान में लेकर इसपर उचित कदम उठाएंगे

Next Post

किड्स गणेश प्ले स्कूल में नवरात्रि का उल्लास, देवी स्वरूपों में सजे नन्हे बच्चे

Sat Oct 17 , 2026
सीधी। नवरात्रि के पावन अवसर पर किड्स गणेश प्ले स्कूल, पड़रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ नवरात्रि उत्सव मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों ने महिषासुर मर्दिनी के नाट्य मंचन […]

You May Like

Play sound