श्री शिव हनुमान मंदिर जेल लाइन में श्रावण भर चलेगा पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक

दमोह। श्रावण मास के पावन पर्व पर 30 जुलाई 2026 से 27 अगस्त 2026 तक श्री शिव हनुमान मंदिर, जेल लाइन दमोह में प्रतिदिन असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक पूजन का भव्य दिव्य आयोजन शुरू हो गया है।

प्रति वर्ष की परंपरा के अनुसार पूरे श्रावण माह यहां विधि-विधान के साथ यह पवित्र अनुष्ठान संपन्न किया जाता है। दमोह शहर के अनेक शिवभक्त पूरे माह भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर इस पावन अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं।

धार्मिक मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ के दरबार में उनके सम्मुख बैठकर पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक पूजन करने से शिव भक्तों की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।

मंदिर पुजारी आचार्य संजय गौतम ने बताया कि

पार्थिव पूजन से पंचतत्वों से बने मनुष्य शरीर को मुक्ति मिलती है और शिव तत्व की प्राप्ति होती है। हमें शिवलिंग निर्माण शास्त्र विधि के अनुसार ही करना चाहिए, न कि दिखावे व आडम्बर से। अगर शिवलिंग निर्माण कर रहे हैं तो वह शिवलिंग ही हो, मूर्ति का आकार न दिया जाए। तभी हमारी प्राचीन वैदिक परंपरा सार्थक होगी।

मंदिर समिति ने बताया कि पूरे माह श्रद्धालुओं के लिए पार्थिव शिवलिंग निर्माण और सामूहिक रुद्राभिषेक की व्यवस्था की गई है।

Next Post

जबलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 वाहन चोर, एक कबाड़ी गिरफ्तार, 10 चोरी की बाइक बरामद

Mon Aug 3 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन शातिर वाहन चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 चोरी की बाइक और 4 बैटरियां बरामद की हैं। मामले में आगे की जांच जारी […]

You May Like