लूट के नाबालिग सहित तीन आरोपी अरेस्ट

रीवा। गोविन्दगढ़ पुलिस ने लूट के नाबालिग सहित तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है. आरोपियो से पूंछताछ कर लूटा गया माल बरामद किया गया. जिसके बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

जानकारी के अनुसार गोविन्दगढ़ में 29 मई को फरियादी कृष्ण बहादुर सिंह पिता अतर सिंह परिहार उम्र 48 वर्ष निवासी बघवार थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी द्वारा अज्ञात 03 आरोपी गणों के विरुद्ध फरियादी के साथ नकदी एवं मोबाइल फोन लूट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. जिस पर थाना गोविन्दगढ़ में अपराध क्रमांक 155/2025 धारा 309(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के भीतर घटना में शामिल संदेही करण केवट पिता लालबहादूर केवट उम्र 19 वर्ष, रोहित केवट उर्फ फिन्ना पिता मुन्नालाल केवट उम्र 20 वर्ष सहित एक नाबालिग सभी निवासी झिन्ना थाना ताला जिला मैहर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. आरोपी गणों द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया. जिसके बाद आरोपी गणों के कब्जे से लूट की हुई संपत्ति पुलिस द्वारा जप्त की जाकर आरोपी गणों न्यायालय रीवा के समक्ष प्रस्तुत कर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया. कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. निशा खूता सहित स्टाफ की अहम भूमिका रही.

Next Post

MP: सरकारी अस्पताल में पहली बार CAR-T सेल थेरेपी से ब्लड कैंसर के मरीज का सफल इलाज

Sat May 31 , 2025
इंदौर. करीब एक करोड़ रुपए की महंगी कार-टी सेल थेरेपी से ब्लड कैंसर पीड़ित 22 वर्षीय विशाल रघुवंशी का इलाज इंदौर के सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सफल हुआ. यह प्रदेश का पहला मामला है, जब किसी सरकारी अस्पताल में यह अत्याधुनिक थेरेपी दी गई. गुना निवासी विशाल रघुवंशी करीब […]

You May Like