फूसरिया में तालाब की पाल टूटी: खेतों में तालाब का पानी घुसने से क फसल चौपट

सिंगोली। रविवार -सोमवार को हुई जोरदार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के कारण जहा नीमच सिंगोली सहित तहसील मुख्यालय को जोडऩे वाले अनेक गांवों का संपर्क टूट गया था वहीं बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सभी तालाब और नदियों में भरपूर पानी आने के कारण अधिकांश पानी से लबालब हो गये जिसके कारण सिंगोली तहसील के ग्राम फुसरिया स्थित तालाब में पानी की अत्यधिक आवक बढऩे से तालाब कपाल क्षतिग्रस्त हो गई जिससे तालाब के किनारे स्थित खेतों की फसल बर्बाद हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सोमवार को क्षेत्र में हुई अत्यधिक बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए थे जिसके कारण नीमच सिंगोली मुख्य सडक़ मार्ग सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक गांवों के मुख्य मार्ग भी बाधित हो गए। सिंगोली सहित क्षेत्र में बारिश के कारण नदी और तालाब किनारे स्थित खेतों में पानी भर गया जिससे अधिकांश जगहों पर खेत मालिकों की फसल बर्बाद हो गई। वही ग्राम फुसरिया में स्थित तालाब की पालकी क्षतिग्रस्त हो जाने से तालाब का पानी आसपास के किसानों के खेतो में भर गया तथा किसानो की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई।

इधर तालाब फूटने की सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल फुसरिया पहुंचे और मौके पर पटवारी को भेजकर मौका मुआयना करवाकर जल संसाधन विभाग को सूचित किया। किसानों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त हुई पालकी मरम्मत का कार्य जल्द नहीं किया गया तो वे अगली फसल की बुवाई भी अपने खेतों में नहीं कर पाएंगे

इनका कहना है –

तालाब फूटने की सूचना पर मौके पर पटवारी गए हैं। जल संसाधन विभाग को अवगत करवाया है। जल संसाधन विभाग द्वारा तालाब की मरम्मत करवाई जाएगी।

– प्रेमशंकर पटेल, तहसीलदार सिंगोली।

Next Post

देर रात छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत, कई लोग दबे

Tue Jul 29 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में गैंडे वाली सड़क स्थित बकरा मंडी में आज देर रात छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। राहत टीमें मकान में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like