
वाशिंगटन, 02 मार्च (वार्ता) इंटर मियामी ने दो गोल से पिछड़ने के बावजूद लियोनेल मेसी के दो गोल की बदौलत मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराया।
रविवार खेले गये मुकाबले में मेसी ने ना केवल दो गोल किये ब्लकि एक गोल करने में मदद भी की। पहले हाफ में दो गोल से पिछड़ने के बाद मियामी की ओर से पहला गोल दूसरे हाफ के (चौथे मिनट) में माटेओ सिल्वेट्टी ने किया। मेसी ने सेगोविया से पास लेकर 57वें मिनट में अपना पहला गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद सेगोविया ने 85वें मिनट में गोल करके मियामी को बढ़त दिलाई। मेस्सी ने 90वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके मियामी की जीत पक्की कर दी।
मार्को पासलिच ने इवान एंगुलो से पास पर 18वें मिनट में गोल करके ऑरलैंडो सिटी को बढ़त दिलाई, इसके छह मिनट बाद मार्टिन ओजेडा ने गोल बढ़त को दोगुना कर दिया। लेकिन ऑरलैंडो सिटी हाफ टाइम के बाद अपनी बढ़त को कायम नहीं रख पायी। इस जीत के साथ इंटर मियामी दो गेम में तीन अंक के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि ऑरलैंडो 11वें स्थान पर है, जिसे अभी तक एक भी अंक नहीं मिला है।
