
पांढुरना। जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा पांढुरना जिले को पहले 10 एमवीए पावर के ट्रांसफार्मर की सौगात दी है,आज 5 फरवरी को इस उच्च क्षमता वाले एमवीए ट्रांसफार्मर को विभाग के अधिकारियों की निगरानी में जूनेवानी ग्राम के 33/11 के.व्ही.में सफलतापूर्वक चार्ज कर क्रियाशील किया गया। जिससे अब क्षेत्र के 14 ग्रामों के 3614 घरेलू एवं 1199 कृषकों को कम वोल्टेज एवं ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलेंगी।
कृषकों तथा ग्रामीणों ने लगाई थी मंत्री जी से गुहार
गौरतलब हो कि बीते दिनों जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पांढुरना प्रवास पर आने के दौरान नगरीय सीमा से लगे ग्राम लेंढोरी,मरकवाडा कामठी कला,उमरी खुर्द,जुनेवानी आदि क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने मंत्रीजी से भेट कर इनके क्षेत्र में आए दिन होने वाले लो वोल्टेज के कारण यह किसान अपने खेतों में अंकुरित फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पाते है,जिससे इन किसानों की फसलें खेतों सुख जाती है,इसी के चलते इस क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति दिनों दिन कमजोर होने की बात कहीं इसी तरह पूरी रात में भी बिजली बंद रहने से इनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से उनका भविष्य भी अंधकारमय होने की बात बताई थी ।
इन किसानों तथा ग्रामीणों की बातों को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा बड़े ही गंभीरता से सुनते हुए मंत्री जी द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों की इस वर्षों पूरानी समस्या का शीघ्र ही निराकरण कराने का आश्वासन भी दिया था,मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा इस क्षेत्र के कृषकों तथा ग्रामीणों की इस समस्या का स्थाई निराकरण कराने हेतू पांढुरना जिले में पहला 10 एमवीए के उच्च क्षमता वाला विद्युत ट्रांसफार्मर इस क्षेत्र में लगाने की सौगात दी गई ।
यह अधिकारी रहे उपस्थित 000
बीते दिनों यह 10 एमवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर आते ही मंत्री जी के निर्देशानुसार इस ट्रांसफार्मर को नगरीय सीमा से लगे ग्राम जूनेवानी के 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र में अधीक्षक अभियंता सुनील सिन्हा के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता वरूण सारस्वत, एस.टी.सी.कार्यपालन अभियंता भूपेंद्र चौरसिया,सहायक अभियंता राधेश्याम डावर,कनिष्ठ अभियंता सुशांत सोनल तथा कनिष्ठ अभियंता अभिनव भारती की उपस्थिती में विभाग के कर्मचारियों द्वारा सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।
अब कम वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत 000
आज 5 फरवरी 2026 को इस 10 एमवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को अधिकारियों की मौजूदगी में सफलतापूर्वक चार्ज कर क्रियाशील किया गया,जिससे अब इस क्षेत्र की कम वोल्टेज एवं ओवरलोडिंग की समस्या का पूरी तरह स्थाई समाधान होगा जिससे उपभोक्ताओं को निरंतर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होंगी।
ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
विभागीय अधिकारियों की माने तो इस नवस्थापित पावर ट्रांसफार्मर के चालू होने से जूनेवानी उपकेंद्र से संचालित 11 के.व्हीं. लेंडोंरी घरेलू फीडर,11 के.व्ही.लेंडोरी कृषि फीडर 11 के.व्ही.जुनेवानी मिक्स फीडर तथा 11 के.व्ही.वोंटर फीडर से जुड़े क्षेत्रों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा ।
14 ग्रामों के 3614 घरेलू तथा 1199 कृषि उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
इस उच्च क्षमता वाला यह ट्रांसफार्मर जूनेवानी विद्युत उपकेंद्र में लगने से इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कामठीकला,उमरीखुर्द ,मरकवाडा,जूनेवानी,लेंडोरी,भिमखेडी,गडमऊ,मोरगोंदी,कालापाठा,कामठीखुर्द,परसोडी, सहित कुल 14 ग्रामों के 3614 घरेलू तथा 1199 कृषि उपभोक्ता लांभाविंत होंगे।
