
भोपाल। टर्फ जोन प्रो–2 रोहित नगर पर आयोजित बैंकिंग/कॉर्पोरेट/फाइनेंशियल/कॉरपोरेशन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ. इस मौके पर विजेता टीम ट्रस्टेबल सॉल्यूशंस और उपविजेता टीम नवधान कैपिटल को नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई. यह प्रतियोगिता लीग कमनॉकआउट प्रारूप पर खेली गई, जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया। सभी मुकाबले रोमांच और उत्साह से भरपूर रहे.
सेमीफाइनल मुकाबलों में बैंक ऑफ बड़ौदा बनाम नवधान कैपिटल तथा कैनरा बैंक बनाम ट्रस्टेबल सॉल्यूशंस के बीच खेला गया, जिसमें क्रमशः नवधान कैपिटल और ट्रस्टेबल सॉल्यूशंस विजयी रही. इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में ट्रस्टेबल सॉल्यूशंस ने नवधान कैपिटल को हराकर खिताब अपने नाम किया. बारिश के कारण खेल में थोड़ी देर हुई, किंतु दर्शकों के उत्साह के बीच देर रात तक टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित रहे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “राजधानी भोपाल में टर्फ जोन–2 उत्कृष्ट खेल सुविधा प्रदान करता है. यह क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए हर तरह से अनुकूल है और इस मैदान पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं. खेल केवल जीत–हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें अनुशासन, परिश्रम, टीमवर्क और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण सिखाता है.”
कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति के अध्यक्ष जे.पी. झवर ने खिलाड़ियों, दर्शकों, मीडिया, पुलिस प्रशासन एवं इंडियन बैंक का आभार व्यक्त किया. पूरा आयोजन उमंग, खेल भावना और सौहार्द्र के वातावरण में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर खेलप्रेमी एस.के. घोटंकर, दीपक शर्मा, राजीव उपाध्याय, प्रयोद जोशी, हेमंत कपूर, विनोद मूलचंदानी, मोहन कल्याणे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.
