ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के उपलक्ष्य में रैली के माध्यम से नागरिकों को नशा न करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीति पांडे द्वारा किया गया. रैली के माध्यम से आस पास रहने वाले लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि नशा पूर्णतः बंद कर देना चाहिए.
नशा किस प्रकार से हमारे जीवन और हम से जुड़े लोगों के जीवन को बर्बाद कर देता है क्योंकि अंततः नशा करने से व्यक्ति किसी गंभीर रोग का शिकार होता है जो उसे तो मौत के कगार पर ले ही जाता है उसके साथ साथ पूरे परिवार को भी बर्बाद कर देता है अतः भारत के प्रत्येक नागरिक को यह शपथ लेनी चाहिए कि वह न नशा करें और न ही किसी को नशा करने दें इस रैली में विभिन्न प्रकार के नारों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को नशे के विरुद्ध जागरूक किया ।
