भूस्खलन के कारण कोरापुट-किरंदुल लाइन पर दूसरे दिन भी रेल सेवाएं बाधित

भुवनेश्वर 03 जुलाई (वार्ता) पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) के वाल्टेयर मंडल अंतर्गत कोरापुट-किरंदुल खंड पर लगातार बारिश और मल्लीगुडा तथा जराती स्टेशनों के बीच भूस्खलन के कारण गुरुवार को दूसरे दिन भी रेल सेवाएं बाधित रही।

ईसीओआर के सूत्रों के मुताबिक 18107/18108 राउरकेला-जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस को राउरकेला से आज और जगदलपुर से कल शुक्रवार को रद्द कर दिया है। रेक की अनुपलब्धता के कारण 18448 जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस कल रद्द रहेगी। इसी प्रकार 58501/58502 विशाखापत्तनम-किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर केवल अराकू तक जायेगी । इसके साथ ही 18005/18006 हावड़ा-जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस कल और पांच जुलाई को हावड़ा और कोरापुट तथा 18515/18516 विशाखापत्तनम-किरंदुल-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस आज विशाखापत्तनम से और कल किरंदुल से कोरापुट के बीच ही चलेगी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद रेलवे अधिकारी आकलन, योजना बनाने तथा सेवाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के लिए मौके पर पहुंचे हैं। भारी मिट्टी हटाने वाली मशीनरी, मानव बल तथा आवश्यक सामग्री जुटाई गयी है तथा बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है।

 

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट के लिए तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश

Thu Jul 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत कर दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। शीर्ष अदालत की ओर से गुरुवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई […]

You May Like