
नवभारत न्यूज
दमोह. जिले की बटियागढ थाना क्षेत्र अंतर्गत अनियंत्रित होकर एथेनॉल टैंकर पलट गया था, जिससे कोई हानि तो नहीं हुई थी. लेकिन ट्रक बीच रोड पर पड़े होने के कारण छतरपुर- टीकमगढ़- दमोह मार्ग पूर्णता सुबह से अब तक बंद रहा, अभी-अभी ट्रैफिक को खोला गया. जहां वाहनों का आना-जाना प्रारंभ हुआ है, इस मौके पर एसडीएम पथरिया एन के चौरसिया, तहसीलदार योगेंद्र चौधरी, एसडीओपी रघु केसरी, आरआई हेमंत बरहैया, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, टीआई आनंद सिंह, बटियागढ़ से सब इंस्पेक्टर एसके दुबे के अलावा आबकारी विभाग, फायर ब्रिगेड और भी टीम में मौजूद रही।
