3.25 करोड़ की लागत से स्वीमिंग पूल निर्माण अंतिम चरण में 

मनासा। शहरवासियों के लंबे इंतजार के बाद संभाग स्तरीय स्वीमिंग पूल अब पूर्णता की ओर है। लगभग 3.25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस आधुनिक स्वीमिंग पूल का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अप्रेल माह में इसे आमजन के लिए प्रारंभकिए जाने की पूरी संभावना है।

स्वीमिंग पूल में रंगाई-पुताई, लाइटिंग, टाइल्स फिनिशिंग, चेंजिंग रूम, फिल्ट्रेशन प्लांट और सुरक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े अंतिम कार्य तेजी से चल रहे है। स्वीमिंग पूल निर्माण के लिए परिषद् की निकाय, विधायक, सांसद तथा विशेष निधि से राशि स्वीकृत की गई है। स्वीमिंग पूल बनने के बाद शहर के युवाओं की खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि होगी। इससे बच्चों, युवाओं और खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर तैराकी का प्रशिक्षण मिल सकेगा। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू स्वीमिंग पूल निर्माण के लिए विभिन्न स्तर काफी प्रयास किए हैं।

करोड़ों से रामपुरिया तालाब का कायाकल्प

नगर परिषद द्वारा रामपुरिया तालाब के विकास को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया गया है। वर्ष 2022-23 में परियोजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कराया गया। इसमें तालाब गहरीकरण, मिट्टी खुदाई, उसी मिट्टी से पाल निर्माण, टो वॉल एवं पिचिंग कार्य संपन्न किया गया। साथ ही वर्षा जल की आवक सुनिश्चित करने के लिए आरसीसी ह्यूम पाइप ड्रेन डाली गई। झुग्गी बस्ती से गंदे पानी के प्रवाह को रोकने के लिए आरसीसी पाइपलाइन, वेस्ट वियर तक सीवर लाइन एवं चैबर का निर्माण किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पाल पर चेन लिंक फेंसिंग और प्रवेश गेट लगाए गए। इसके बाद वर्ष 2024-25 में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत वृंदावन गार्डन की ओर लगभग 75 लाख रुपए की लागत से तालाब का पुन: गहरीकरण, पाल निर्माण, स्टोन टो वॉल, पिचिंग, रेलिंग और स्टोन फुटपाथ निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। इससे तालाब का स्वरूप न केवल आकर्षक बना है, बल्कि जल संरक्षण की दृष्टि से भी यह उपयोगी सिद्ध होगा।

इनका कहना है –

शहर के विकास हेतु परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। स्वीमिंग पूल का कार्य अंतिम चरण में। में है। अप्रैल में इसे जनता को समर्पित करने की पूरी योजना है। वृंदावन गार्डन और रामपुरिया तालाब का विकास भी हमारी प्राथमिकता में है। पूर्व में जो भी अनियमितताएं हुई हैं उस संबंध में जांच एजेंसियों के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। – डॉ. सीमा तिवारी, अध्यक्ष नगर परिषद्

वृंदावन गार्डन के के विकास का कार्य जारी है। रामपुरिया तालाब का कार्य पूर्ण हो चुका है। 1 है। स्वीमिंग पुल में सिर्फ फिनिशिंग कार्य एवं कलर आदि कार्य बचे हैं जो मार्च माह में पूर्ण हो जाएंगे। अप्रेल माह में स्वीमिंग पुल की सुविधा नगरवासियों को मिल जाएगी।

– रविश कादरी, इंजीनियर नगर परिषद् मनासा

Next Post

चिकित्सा देयकों में देरी पर क्लर्कों को शोकॉज नोटिस, अधिकारियों को दी चेतावनी

Thu Feb 26 , 2026
सागर। सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने संवेदनशीलता के साथ समस्त शासकीय सेवाकों के लंबित चिकित्सा देयकों का समय सीमा में भुगतान न करने पर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं कोष एवं लेखा को चेतावनी देने हुए संबंधित क्लर्कों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कमिश्नर […]

You May Like