चिकित्सा देयकों में देरी पर क्लर्कों को शोकॉज नोटिस, अधिकारियों को दी चेतावनी

सागर। सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने संवेदनशीलता के साथ समस्त शासकीय सेवाकों के लंबित चिकित्सा देयकों का समय सीमा में भुगतान न करने पर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं कोष एवं लेखा को चेतावनी देने हुए संबंधित क्लर्कों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कमिश्नर विनय द्विवेदी, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ नीना गिड़ियन, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा श्रीमती हेमलता पटैल मौजूद थीं।

संभाग कमिश्नर श्री सुचारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी शासकीय सेवकों के सभी प्रकार के चिकित्सा देयक समय सीमा में निराकृत हो, निराकरण में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी। लंबित समस्त देयक एक सप्ताह में निराकरण न होने पर संबंधित जेडी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा देयकों का भुगतान हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

Next Post

कलेक्टर की संवेदनशीलता से दिव्यांग दंपति का घर फिर विद्युत रोशनी से जगमगाया

Thu Feb 26 , 2026
पांढुरना। ग्राम धावडी खापा की एक दिव्यांग दंपति अपनी आर्थिक तंगी के चलते बिजली बिल की राशि जमा नहीं कर पाने से अंधेरे में ही जीवन यापन कर रहे थे,इस बात की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण पेश कर स्वयं अपने पास से बिजली बिल […]

You May Like