
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भोपाल के बर्राई स्थित शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों से भेंट की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने छात्रों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, सुविधाओं और विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
