कलेक्टर की संवेदनशीलता से दिव्यांग दंपति का घर फिर विद्युत रोशनी से जगमगाया

पांढुरना। ग्राम धावडी खापा की एक दिव्यांग दंपति अपनी आर्थिक तंगी के चलते बिजली बिल की राशि जमा नहीं कर पाने से अंधेरे में ही जीवन यापन कर रहे थे,इस बात की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण पेश कर स्वयं अपने पास से बिजली बिल की राशि जमा कराई जिसके बाद इस दिव्यांग दंपति का घर फिर से रोशन हुआ।

आर्थिक तंगी के चलते जमा नहीं कर पा रहे थे बिजली बिल 000

नगरीय सीमा से लगे ग्राम पंचायत सिवनी के धावडी खापा में रहने वाले दीपक वंजारी तथा इसकी धर्मपत्नी दिव्यांग है,उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने से यह अपने पुश्तैनी जिर्ण-शिर्ण हो चुके कच्चे मकान में किसी तरह जीवन यापन कर रहे है,यहां तक की आर्थिक तंगी के चलते यह बीते दो वर्षों से नियमित रूप से बिजली बिल की राशि भी जमा नहीं कर पा रहे है। इसके चलते विद्युत विभाग द्वारा इस दीपक वंजारी दिव्यांग दंपति का बिजली कनेक्शन काट दिया था,जिसके कारण यह दिव्यांग दंपति बीते लगभग दो वर्षों से भी अधिक समय से अंधेरे में ही जीवन यापन कर रहे थे।

विभाग ने काटा था दिव्यांग का विद्युत कनेक्शन 000

इस बात की जानकारी जिला कलेक्टर के संज्ञान में आते ही इन्होंने भारी नाराजगी व्यक्त करते हुए विभाग के अधिकारियों को तलब कर जब इस संदर्भ में पूछताछ की गई तो बताया गया है इस विद्युत उपभोक्ता दीपक वंजारी द्वारा बीते दो वर्षों से इन पर बकाया 1691 रुपए की राशि जमा ही नहीं कि गई,इसी के चलते नियमानुसार कार्यवाही कर उपभोक्ता दीपक वंजारी का विद्युत कनेक्शन अस्थाई रूप से बंद किया गया है ।

कलेक्टर द्वारा स्वयं जमा कराई दिव्यांग दंपति के बिजली बिल की राशि 000

जिला कलेक्टर द्वारा इस दिव्यांग दंपति के प्रति मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण पेश करते हुए जिला कलेक्टर द्वारा स्वयं इस दिव्यांग दंपति दीपक वंजारी पर बकाया विद्युत बिल की राशि 1691 रुपए की राशि विद्युत विभाग में जमा कराते हुए विभाग के अधिकारियों को तत्काल इस दिव्यांग दंपति का विद्युत कनेक्शन फिर से शुरू कराने के निर्देश दिए ।

कनिष्ठ अभियंता ने स्वयं दिव्यांग के घर पहुंचकर शुरू की विद्युत सप्लाई

ग्राम धावडीखापा निवासी दिव्यांग दंपति दीपक वंजारी की बिजली बिल की बकाया पूरी राशि जमा होने तथा जिला कलेक्टर के निर्देश पर स्वयं कनिष्ठ अभियंता कमलेश टेकाम विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ दीपक वंजारी के घर पहुंचकर विद्युत कनेक्शन फिर से जोड़ते हुए पूर्ववत विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। जिससे फिर से दीपक वंजारी का घर विद्युत रोशनी से जगमगा उठा ।

कलेक्टर के मानवीय संवेदना की सर्वत्र सराहना

जिला कलेक्टर की इस पहल पर न केवल दिव्यांग दंपति के जीवन में रोशनी लौटी बल्कि समाज में मानवीय संवेदना और जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश भी गया है। जिसकी सर्वेत्र मुक्त कंठ से सराहना की जा रहीं है ।

Next Post

जुमेरती में रोजा अफ्तारी का आयोजन, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल हुए शामिल

Thu Feb 26 , 2026
भोपाल। पुराने शहर क्षेत्र जुमेरती में चावल वाली मस्जिद के पास रोजा अफ्तारी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रमीज कुरैशी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर सामूहिक रूप से रोजा खोला। अफ्तारी कार्यक्रम में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल विशेष […]

You May Like