फर्जी निवेश सलाह के नाम पर ठगी: फॉरेक्सपीडिया के दो संचालक गिरफ्तार

इंदौर: एमआईजी पुलिस ने फर्जी निवेश सलाह देने वाली फर्म फॉरेक्सपीडिया का पर्दाफाश करते हुए इसके संचालक शुभम अरोड़ा और मधुर अरोड़ा को गिरफ्तार किया है. आरोपी विजय नगर क्षेत्र स्थित प्रिंसेस बिजनेस स्काईपार्क के ऑफिस नंबर 213 से अवैध रूप से फर्म का संचालन कर रहे थे.पुलिस जांच में सामने आया है कि शुभम अरोड़ा अगस्त 2024 में एक वैध कंपनी सिग्नल एक्सपर्ट ग्लोबल एलएलपी से जुड़ा था. आरोप है कि उसने करीब तीन महीने तक पूर्व नियोजित तरीके से धोखाधड़ी की मंशा से वहां काम किया.

इसके बाद वह कंपनी से फरार हो गया और सिग्नल एक्सपर्ट ग्लोबल एलएलपी के व्यवसाय लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए अपनी फर्जी फर्म फॉरेक्सपीडिया के नाम से अवैध गतिविधियां संचालित करने लगा. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों और आपराधिक साजिश के तहत निवेशकों को गुमराह किया और उनसे धनराशि हड़पी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में जोड़ा है. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, पुलिस अन्य पीड़ितों, लेन देन और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी गहन जांच कर रही है.

Next Post

ईरान में कनाडाई नागरिक की हत्या: कनाडा ने जताई कड़ी नाराजगी

Fri Jan 16 , 2026
ईरान में कनाडाई नागरिक की हत्या की कनाडा ने कड़ी निंदा की है। G7 देशों ने प्रतिबंधों की चेतावनी दी है और मानवाधिकार संगठनों ने मृतकों की संख्या 2,500 से अधिक बताई है। ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच एक कनाडाई नागरिक की हत्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक […]

You May Like

मनोरंजन