शीतला माता मंदिर दुर्घटना में घायल 78 वर्षीय श्री मोतीलाल प्रजापति का दुखद निधन

ग्वालियर :- शीतला माता मंदिर दुर्घटना में चोट लगने से घायल मोतीलाल प्रजापति 78 वर्ष निवासी ग्राम सातऊ, गिर्द का मंगलवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। मोतीलाल प्रजापति के परिजन उन्हें निजी लिंक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। लिंक हॉस्पिटल में मृतक के बेटे नौकरी करते है।

भर्ती होकर उपचार ले रहा था। मरीज को चोट लगने के कारण खून की नली में, खून का थक्का जमने (सुपरफिसिअल फ़ीमोरल थ्रोम्बोसिस ) से दुर्भाग्यवश निधन हो गया । मृतक को पूर्व में 2024 में हार्ट की बीमारी के कारण एक स्टेंट डल चुका था । भर्ती दिनांक से लगातार सीएमएचओ निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों की निगरानी कर रहे हैं , कल शाम को भी सीएमएचओ मरीज एवं परिजनों से मिलकर एवं बात करके आए थे । परंतु आज सुबह 6.15 बजे दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई है ।

Next Post

नागपुर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष विजयादशमी समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा, भारत को बताया विविधताओं का देश

Tue Oct 20 , 2026
नागपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष समारोह के समापन अवसर पर मंगलवार को नागपुर के ऐतिहासिक रेशमबाग मैदान में भव्य विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजा की और संघ के […]

You May Like