
सतना। रामपुर बाघेलान में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले तहसील परिसर में सीमेंट कंपनी प्रबंधन के खिलाफ किसानों का आंदोलन,पैदल मार्च कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आरएन खरे को अपनी प्रमुख मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा गया,इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी व नेता गण, पूर्व विधायक राम लखन सिंह पटेल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर पयासी सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
