छात्रा से बस कंडेक्टर करता था छेड़छाड़

डरी, सहमी रहने लगी थी पीडि़ता
जबलपुर: एक छात्रा के साथ बस कंडेक्टर छेड़छाड़ करता था। इस हरकत से छात्रा इतनी प्रताडि़त हो गई थी वे डरी और सहमी रहने लगी थी। जब परिजनों को इसका पता लगा तो वे पीडि़ता को थाने लेकर पहुंचे जहां मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक एक छात्रा के साथ बस कंडेक्टर छेड़छाड करता था जिससे तंग आकर पीडि़ता डरी सहमी रहने लगी थी बच्ची को गुमशुम देख परिजन भी चिंतत हो गए। इस उन्होंने बच्ची से पूछताछ की तो बच्ची से आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी ने बताया कि बस कंडेक्टर छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

जीतू पटवारी पर भड़के मंत्री सिलावट

Sat Jan 18 , 2025
कहा: कांग्रेस के पास सिर्फ आरोप लगाने का काम, जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा ग्वालियर: शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा। पटवारी ने इंदौर में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया था। पटवारी के आरोपों […]

You May Like

मनोरंजन