पिछड़ा वर्ग आरक्षण विधेयक को लेकर राज्यपाल से मिलेगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना पंचायत राज संशोधन विधेयक, 2024 पर अपनी सहमति देने का आग्रह करने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राजभवन में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात करेगा।

राज्यपाल से सुबह 11:30 बजे मिलने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में मंत्री पोन्नम प्रभाकर, वक्ति श्रीहरि और कोंडा सुरेखा के साथ-साथ सरकारी सचेतक, पिछड़ा वर्ग विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे।

मंत्री प्रभाकर ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एमआईएम) के नेताओं को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दिया है।

यह कदम तेलंगाना विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित किए गए विधेयक के एक दिन बाद उठाया गया है, जो स्थानीय निकायों में आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को निरस्त करता है और पिछड़े वर्गों के लिए कोटा बढ़ाता है।

आज जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रतिनिधिमंडल स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए राज्यपाल की मंजूरी मांगेगा।

Next Post

होटल में छात्रा के साथ बलात्कार

Mon Sep 1 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक होटल में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक नीमखेड़ा बरेला निवासी 18 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नौवीं कक्षा की छात्रा है […]

You May Like