स्कूली छात्र-छात्राओं ने ढाना मे हवाई जहाज के बारे में जाना

सागर: सागर जिले के मकरोनिया क्षेत्र स्थित सेंट मेरी स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र और छात्राओं द्वारा चाइम्‍स एविएशन अकादमी ढाना का शैक्षणिक भ्रमण किया गया ।जहां पर प्राइवेट पॉयलेट लाईसेंस के छात्र व वहां उपस्थित निर्देशक राधेश्‍याम दुबे के द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया ।

जिसमें स्टिमुलेशन ( डमी हवाई जहाज के अध्ययन का वर्णन) किया गया। जिसमें विमान की उड़ान ,समय सारणी ,ग्राउंड की समस्त जानकारी, सुरक्षा के बारे में छात्रों को जानकारी प्रदान की गई। जो उनके उज्जवल भविष्य को प्रभावशाली बना सके। इस शैक्षणिक भ्रमण में स्‍कूल के शिक्षक आलोक मिश्रा, सोलू एवं श्रीमति शिल्‍पी श्रीवास्‍तव आदि मौजूद थे ।

Next Post

CMHO दफ्तर में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 42 में से 21 कर्मचारी गायब; 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश

Sat Jun 20 , 2026
सागर। सागर जिले की कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में भारी लापरवाही सामने आई, जहां उपस्थिति पंजी देखने पर 42 अधिकारियों व कर्मचारियों में से 21 लोग अनुपस्थित पाए गए। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए […]

You May Like