ऊर्जाधानी में आंधी-तूफान,बारिश,पेड़ गिरे,बैढ़न की बिजली आपूर्ति बाधित 

सिंगरौली। ऊर्जाधानी में आज दिन सोमवार को दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदला। जहां तेज तूफान के साथ बूंदाबांदी भी हुई है। चितरंगी ब्लॉक के बीछी मुख्य मार्ग में एक भारीभरकम ईमली का पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

गौरतलब है कि ऊर्जाधानी में आये दिन मौसम बदल रहा है। आज दिन सोमवार की दोपहर बाद बैढ़न अंचल समेत समूचे ऊर्जाधानी में अंधड़ का व्यापक असर रहा है। इस दौरान बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के मिजाज बदले और बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी ने सबको बेचैन कर दी। आलम यह है कि घरों के अंदर रहना मुश्किल हो गया है। लोगबाग बेचैनी महसूस कर रहे हैं। इधर तूफान का असर करीब-करीब पूरे जिले में रहा है। चितरंगी विकास खण्ड के बघोर अमिलिया तरफ जाने वाले सड़क मार्ग बीछी से पॉच किलोमीटर आगे राजघाट वाच टावर के समीप एक विशाम ईमली का पेड़ बगीचा के पास सड़क पर गिरने से बघोर-बीछी मार्ग का आवागमन सोमवार की देर शाम तक पूरी तरह से ठप रहा है।

Next Post

सीबीआई द्वारा चार मामलों में दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट ने किया निरस्त

Mon May 19 , 2025
जबलपुर। व्यापमं घोटाले की जांच के बाद सीबीआई ने डॉ सुधीर शर्मा को चार प्रकरण में आरोपी बनाते हुए न्यायालय में उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की गयी थी। जिसके चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में चार याचिकाएं दायर की गयी थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक […]

You May Like