इंदौर: इंदौर के पास पर्यटन स्थल जाम गेट पर बड़ा हादसा हो गया. दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा. बताया जा रहा है कि युवक खाई के किनारे बंदरों को खाना खिला रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई. सूचना पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटे हैं.
हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, मामले में पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कर रही है.
