
शहडोल। शहर के कोतवाली अंतर्गत एचडीएफसी बैंक के पास आज सुबह जैन मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही एक बुजुर्ग से दो अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन सहित पर्स लूट के फरार हो गए। जिले के वार्ड नं 25 नया बस स्टैंड के पास रहने वाली गीता जैन आज जैन मंदिर दर्शन के लिए गई थी। पूजा कर घर लौट रही थी, जैसे ही वो एचडीएफसी बैंक के पास पहुंची तभी दो अज्ञात बदमाश महिला के पास आकर उनके साथ साथ चलने लगे और फिर मौका देखकर गले से सोने की चेन और पर्स लेकर फरार हो गए। महिला जब तक कुछ समझ पाती बदमाश भाग चुके थे। वारदात के बाद महिला मदद की गुहार लगाने लगी, मौके पर मौजूद लोग कुछ लोग महिला के पास पहुंचे तो उसने आप बीती सुनाई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है। बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा पुलिस कर रही है।
