12 घंटे में कीटनाशक के सेवन से 3 की मौत

बालाघाट: जिले में बीते 12 घंटे में कीटनाशक के सेवन से तीन लोगों की मौत हो गई। सभी को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की रास्ते में जान चली गई।अस्पताल चौकी पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए।

अस्पताल चौकी प्रभारी ईश्वरदयाल पटले ने बताया कि किरनापुर थाना क्षेत्र के सिवनीकला निवासी कुसनाजी पिता नेतराम झलपे (54) खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे। घर लौटने पर उन्हें उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए।

यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, लालबर्रा थाना क्षेत्र के छतेरा निवासी दिनेश पिता श्यामलाल मर्सकोले और वारासिवनी थाना क्षेत्र के कायदी निवासी राजकुमार पिता स्व. रामप्रसाद गीते की कीटनाशक के सेवन से जिला अस्पताल लाते समय ही मौत हो गई। डॉक्टरों से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इन दोनों शवों का भी पोस्टमॉर्टम कराया।

Next Post

परिवार की बातों पर टोकना पड़ा भारी, युवक ने युवती से की मारपीट

Fri Oct 3 , 2025
इंदौर: चंदननगर क्षेत्र के नंदननगर में एक युवक ने युवती से विवाद के बाद गाली-गलौज की और हाथापाई कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 25 वर्षीय रामकन्या ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी बहन मोनिका का देवर संदीप वसुनिया घर के सामने रहता […]

You May Like