भारी बारिश के चलते आज खोले जाएंगे कोतवाल बांध के गेट

भिंड/मुरैना। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने सौ साल पुराने कोतवाल बांध के गेट खोलने का फैसला लिया है। जल संग्रहण क्षेत्र में पानी की आवक के कारण एवं पगारा बांध के द्वार खुल जाने के कारण बढ़ते हुए जलस्तर को स्थिर रखने आज 29 अक्टूबर को कभी भी जल आवक अनुसार कोतवाल बांध से अतिरिक्त जल की निकासी की जाएगी। उक्त जल आसन नदी में छोड़ा जाएगा ।

आसन नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु एलर्ट किया गया है।

Next Post

मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस की रेड

Wed Oct 29 , 2025
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत सरस्वती कॉलोनी में एक मकान पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली है कि यहां लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस एक बुजुर्ग और एक महिला को पकड़ कर थाने ले गई है […]

You May Like