सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त सविता प्रधान ने प्रशासकीय कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये माजन मोड़ से सत्या इंटरनेशनल होटल तक एवं बैढ़न मेन बाजार से इंदिरा चौक तक अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित किया है। जानकारी के अनुसार ननि के अतिक्रमण दस्ता टीम में मुख्य रूप से बाल गोविन्द चतुर्वेदी, डीके सिंह सहायक यंत्री, दिनेश तिवारी, अनूज सिंह, इन्द्रवेश यादव, प्रभारी सहायक यंत्री संतोष तिवारी आरएएसआई, विष्णुपाल सिंह, विशाल खत्री, विपीन तिवारी उपयंत्री, शुभम सिंह, महेन्द्र सिंह राजपूत, संजीव अहिरवार, प्रभारी उपयंत्री, पवन बरोदे, एलके सिंह स्वच्छता निरीक्षक एवं उनकी टीम, एलके सिंह, शारदा बगोटिया, लालूलाल बैगा एवं आशीष कुमार वर्मा वार्ड प्रभारी को शामिल किया गया है। यह हादेस आज दिन सोमवार 31 अगस्त को जारी किया गया है।
Next Post
स्कूटी को कट मारने का विरोध किया तो घर में घुसकर हमला
Tue Sep 1 , 2026
इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र में स्कूटी को कट मारने का विरोध करना दो युवकों को भारी पड़ गया. बाइक सवार युवकों ने पहले सड़क पर विवाद किया और इसके बाद पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गए. यहां दोनों के साथ मारपीट की और नुकीली चीज से हमला कर […]

You May Like
-
9 months ago
गार्ड ऑफ ऑनर के सम्मान से दी गई अंतिम विदाई
-
10 months ago
ओबीसी कल्याण के डीडीओ की मुख्यमंत्री ने ठोकी पीठ
-
1 year ago
सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया