परिवार की बातों पर टोकना पड़ा भारी, युवक ने युवती से की मारपीट

इंदौर: चंदननगर क्षेत्र के नंदननगर में एक युवक ने युवती से विवाद के बाद गाली-गलौज की और हाथापाई कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 25 वर्षीय रामकन्या ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी बहन मोनिका का देवर संदीप वसुनिया घर के सामने रहता है. संदीप अक्सर उनके घर की बातें बाहर फैलाता था.

जब रामकन्या ने उसे टोकते हुए कहा कि उसे उनके घर की बातों से मतलब नहीं रखना चाहिए, तो इस पर संदीप भड़क गया. उसने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं, जो आसपास खड़े लोगों को भी आपत्तिजनक लगीं. जब रामकन्या ने विरोध किया तो आरोपी ने धक्का-मुक्की करते हुए ठूसों से मारपीट कर दी. हमले में युवती की नाक, बाईं भौंह और पेट पर चोट आई है. चंदननगर पुलिस ने आरोपी संदीप वसुनिया के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की.

Next Post

सांवेर में ताला तोड़कर की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात ले उड़ा आरोपी

Fri Oct 3 , 2025
इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चोरी की वारदात सामने आई. अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात उड़ा लिए. 38 वर्षीय दीपक जायसवाल, निवासी श्रीनिकेतन कॉलोनी, रिंग्नोदिया धरमपुरी ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर […]

You May Like