ग्वालियर: वाल पेंटिंग कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण में महल के सामने से बैजाताल रोड तक 73 दीवारों पर 120 छात्र छात्राओं द्वारा बाल पेंटिंग बनाई गई। यह आयोजन नगर निगम द्वारा आयोजित किया गया। नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने कहा कि यह वाल पेंटिंग का दूसरा चरण है। अभी कुछ स्थान चिन्हित और किए जाएंगे जहां पर इस प्रकार का पेंटिंग किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नदी गेट पर कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा पेंटिंग से छेड़छाड़ की गई थी.
जिन्हें अब दोबारा पेंट किया गया है वही ऐसे असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे लगवा रहा है वही एक फाइन आर्ट्स कॉलेज की छात्रा तृप्ति निगम ने बताया कि हम लोग वॉल पेंटिंग कर रहे हैं वहीं अपर आयुक्त प्रतीक राव ने बताया कि महानगर को खूबसूरत बनाने के लिए नगर निगम का प्रयास है और आगे भी इस प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे।
