83 की उम्र में अमिताभ बच्चन को है अफसोस

83 साल की उम्र में भी एक्टिव अमिताभ बच्चन को एक बात का पछतावा है। अपने ब्लॉग में उन्होंने उम्र, सीखने की कमी और आउटसोर्सिंग पर खुलकर बात की।

83 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। फिल्मों से लेकर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ तक, और सोशल मीडिया से लेकर अपने ब्लॉग तक, बिग बी हर जगह सक्रिय नजर आते हैं। देर रात तक ब्लॉग लिखना और एक्स (ट्विटर) पर अपने विचार साझा करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। लेकिन इस सबके बीच अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे लेकर उन्हें गहरा अफसोस है और यह अफसोस उनके अनुसार हमेशा उनके साथ रहेगा।

अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में उम्र और सीखने की प्रक्रिया पर खुलकर बात की है। उन्होंने स्वीकार किया कि आज जिन चीजों को सीखने की कोशिश कर रहे हैं, काश वह इन्हें कई साल पहले ही सीख लेते। उनके मुताबिक, समय के साथ सीखने की इच्छा, एनर्जी और कोशिश तीनों में कमी आ जाती है, और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा खलती है।

Next Post

“BTS रिलीज हुए तो लोग पागल हो जाएंगे”, दिलीप जोशी संग केमिस्ट्री पर मुनमुन दत्ता का बड़ा खुलासा

Mon Jan 19 , 2026
मुनमुन दत्ता ने जेठालाल संग वायरल मीम्स और TMKOC के सेट पर होने वाली मस्ती पर बात की। उन्होंने बताया कि दिलीप जोशी के साथ उनकी केमिस्ट्री कैसे बनती है।  ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर किरदार दर्शकों के दिल में बसता है, लेकिन जेठालाल और बबीता जी की […]

You May Like