पेंटिंग पर थूकने से नाराज हुए अशोकनगर नगर पालिका अध्यक्ष, खुद पानी और कपड़े से की सफाई

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में फुट ओवरब्रिज (FOB) की खूबसूरत पेंटिंग पर थूककर गंदगी फैलाने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मानोरिया मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताते हुए खुद पानी और कपड़े की मदद से पेंटिंग की सफाई की।

दरअसल, नगर पालिका परिषद की ओर से FOB को आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी पेंटिंग कराई जा रही है। लेकिन कुछ लोगों ने पेंटिंग पर थूककर उसे गंदा कर दिया। इस पर अध्यक्ष ने स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके अलावा FOB के पीछे स्थित दुकानों की दीवार भी गंदी मिली। नगर पालिका अध्यक्ष ने दुकानदारों से बातचीत कर सफाई बनाए रखने की अपील की और दीवार की सफाई भी करवाई।

Next Post

भोपाल में DGP बंगले के पास IAS के घर से चंदन चोरी, CCTV में दो संदिग्ध कैद

Tue Oct 27 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल में DGP बंगले के पास स्थित IAS विवेक पोरवाल के आवास से चंदन का पेड़ चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच हुई। चोर बंगले के परिसर से चंदन का पेड़ काटकर ले गए। घटना के वक्त बंगले […]

You May Like