मुनमुन दत्ता ने जेठालाल संग वायरल मीम्स और TMKOC के सेट पर होने वाली मस्ती पर बात की। उन्होंने बताया कि दिलीप जोशी के साथ उनकी केमिस्ट्री कैसे बनती है।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर किरदार दर्शकों के दिल में बसता है, लेकिन जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी का क्रेज कुछ अलग ही है। सोशल मीडिया पर शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जब इन दोनों पर आधारित कोई मजेदार मीम वायरल न होता हो। अब शो में ‘बबीता जी’ का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता ने पहली बार दिलीप जोशी (जेठालाल) के साथ अपनी केमिस्ट्री और इंटरनेट पर बनने वाले फनी मीम्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
मुनमुन ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में शो से जुड़े कई दिलचस्प राज खोले। उन्होंने बताया कि पर्दे पर दिखने वाली उनकी बॉन्डिंग के पीछे कितनी मेहनत और हंसी-मजाक होता है। मुनमुन के अनुसार, जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री को दर्शक जितना पसंद करते हैं, असल जिंदगी में सेट पर होने वाला धमाल उससे कहीं ज्यादा ‘क्रेजी’ होता है।
