गुना: अपने तल्ख बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर को आड़े हाथों लिया है।
दरअसल, गुना में बीते कुछ दिनों से खासकर रात के समय लगातार बिजली कटौती हो रही है। लोग परेशान हैं और शिकायत लेकर विधायक के पास भी पंहुच रहे हैं।
इसी समस्या को लेकर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य शनिवार को बिजली कंपनी के गुना दफ्तर में पहुंचे थे, जहां महाप्रबंधक से चर्चा के दौरान आग बबूला हो गए।
बिजली कंपनी के अधिकारी ने जब बार बार कटौती को लेकर सफाई देना चाही तो पन्नालाल ने भाजपा सरकार के ही मंत्री और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के सिपहसालार तोमर का नाम लिए बिना कह दिया कि ऊर्जा मंत्री तो भगवान की बंदे है। पन्नालाल यही नहीं रुके उन्होंने ऊर्जा मंत्री को नाकारा तक कह दिया।इतना ही नहीं जब महाप्रबंधक ने विधायक के सामने हाथ जोड़ने का प्रयास किया तब भी पन्नालाल ने तोमर को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसी तरह ऊर्जा मंत्री किसी भी मंच पर दंडवत हो जाते है। खंम्भे पर भी चढ़ जाते हैं।
विधायक ने कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे।
