राष्ट्रपति मुर्मू के ‘एट होम रिसेप्शन’ में शामिल होंगे कार्तिक आर्यन

मुंबई , 14 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘एट होम रिसेप्शन’ में शामिल होंगे।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस औपचारिक समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होती हैं। इनमें राष्ट्रीय नेता, सशस्त्र बलों के जवान, खिलाड़ी, कलाकार और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियां शामिल रहती हैं। कार्तिक आर्यन के लिए यह निमंत्रण उनके करियर के खास दौर में आया है। हाल ही में उन्हें कबीर खान निर्देशित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में अपने अभिनय के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला है। यह उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।

फिल्म में उन्होंने भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई थी। राष्ट्रपति भवन का यह निमंत्रण कार्तिक के लिए उपलब्धियों से भरे वर्ष में एक और महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस वर्ष इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल होने वाले वह एकमात्र बॉलीवुड अभिनेता होंगे। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद स्वतंत्रता दिवस के ‘एट होम रिसेप्शन’ में राष्ट्रपति के साथ शामिल होना कार्तिक आर्यन के लिए निश्चित रूप से यादगार और गौरवपूर्ण अवसर होगा।

.....

Next Post

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, रुपए ऐंठे; अब फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

Fri Aug 14 , 2026
इंदौर. भंवरकुआं क्षेत्र में 39 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने, रुपए लेने और बाद में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने साई नगर, मूसाखेड़ी निवासी सोनू पिता कन्हैया यादव के खिलाफ […]

You May Like