एयरटेल ने 65 करोड़ से अधिक ग्राहकों का आंकड़ा छुआ

नयी दिल्ली, 02 अप्रैल (वार्ता) देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने 65 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा छू लिया है। एयरटेल ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में जीएसएमए के आंकड़ों के हवाले से बताया कि मोबाइल सब्सक्राइबरों के मामले में वह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है जो भारत के अलावा अफ्रीकी देशों में भी सेवा प्रदान करती है। अफ्रीका के 14 देशों में उसके 17.9 करोड़ ग्राहक हैं। एयरटेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर 65 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा छूना कंपनी के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आया है ताकि वह हर दिन अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा दे सके।

उन्होंने कहा कि कंपनी अत्याधुनिक तकनीकों में निवेश करते हुए केवल कनेक्टिविटी ही नहीं बल्कि एक सुरक्षित नेटवर्क भी प्रदान कर करती है। उसका उद्देश्य अपनी उपस्थिति का विस्तार और नवाचार, विश्वसनीयता तथा अनुभव के मानकों को ऊंचा उठाना है। मोबाइल ग्राहक आधार के आधार पर दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में एयरटेल की रैंकिंग उसके वैश्विक स्तर पर निरंतर सुधार को दर्शाती है। देश में एयरटेल के 36.8 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा अब 1.3 करोड़ से अधिक घरों को हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं और डेढ़ करोड़ से अधिक ग्राहकों को डिजिटल टीवी सेवाएं प्रदान कर रही है।

Next Post

दिनभर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स

Thu Apr 2 , 2026
मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में करीब 1,600 अंक तक टूटने वाला बीएसई का सेंसेक्स अंत में हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 872 अंक गिरकर 72,262 अंक पर खुला और एक समय 1,588 अंक लुढ़क चुका था। […]

You May Like