फिर शराब के नशे में पैसेंजर का हंगामा, क्रू मेंबर से की बदतमीजी दो दिन में दूसरा मामला

इंदौर. इंदौर एयरपोर्ट पर शराब के नशे में यात्रियों द्वारा हंगामा करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. दो दिन के भीतर दूसरा मामला सामने आया है, जिसमें नशे में धुत एक पैसेंजर ने न सिर्फ अन्य यात्रियों बल्कि क्रू मेंबर के साथ भी बदतमीजी की. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.

एरोड्रम थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने क्रू मेंबर शिवम सांखला की शिकायत पर फ्लाइट नंबर 6331 में सवार पैसेंजर नरेशकुमार पिता फकीरचंद, निवासी जम्मू-कश्मीर के खिलाफ धारा 296 और 351 के तहत मामला दर्ज किया है. शिकायत के अनुसार फ्लाइट के दौरान अंकिता दास नामक महिला पैसेंजर ने क्रू मेंबर को सूचना दी कि सीट नंबर 12ए पर बैठा यात्री शराब के नशे में उसके साथ बदतमीजी कर रहा है. इस पर क्रू मेंबर शिवम सांखला मौके पर पहुंचे और पैसेंजर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उल्टे अन्य यात्रियों को गालियां दीं और क्रू मेंबर को धमकाने लगा. स्थिति बिगड़ती देख मामले की शिकायत एरोड्रम थाने में की गई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है. गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इंदौर एयरपोर्ट पर इसी तरह का मामला सामने आया था. उस घटना में हरियाणा निवासी पैसेंजर सुनील सिंह ने क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी की थी और इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया था. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने एयरपोर्ट की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Next Post

नए साल में भी उड़ानें बेपटरी, यात्रियों की मुश्किलें बरकरार

Thu Jan 1 , 2026
. इंदौर. नए साल की शुरुआत के साथ हालात सुधरने की उम्मीद लगाए बैठे यात्रियों को एक बार फिर झटका लगा है. 1 दिसंबर से शुरू हुआ इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें निरस्त होने का सिलसिला नए साल में भी थमता नजर नहीं आ रहा है. गुरुवार को भी इंदौर से […]

You May Like