विधायक पुत्र पर मारपीट और धमकी के आरोप, MLA ने बताया निराधार

टीकमगढ़। भोपाल में एक डंपर ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह के बेटे और उसके गनमैन ने उससे मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकाया भी। ड्राइवर का आरोप है कि थाने में भी उसे कई घंटे तक बैठाया गया, मेडिकल रिपोर्ट में जबरन शराब पीने की बात लिखवाई गई और उसकी शिकायत लेने से मना कर दिया गया।

दूसरी ओर, विधायक यादवेंद्र सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मेरा बेटा गाड़ी में था ही नहीं, मेरे परिवार के लोग थे। जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, वहीं चूना भटटी पुलिस ने डंपर ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर दिया है।

इस मामले में विधायक यादवेंद्र सिंह ने कहा है कि मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। जिस समय घटना हुई उस समय वाहन में परिवार के छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे. मेरा बेटा वहां था ही नहीं।

Next Post

बागली नगर परिषद आवारा पशुओं की समस्या को लेकर आदेश के दूसरे दिन आया एक्शन के मोड पर

Wed Jul 16 , 2025
नवभारत बागली। सोमवार को नगर में विचरण कर रहे मवेशियों की धर पकड़ के पहले चरण में सूअर मालिकों को हिदायत देते हुए उन्हें सड़कों से हटाने के सख्त निर्देश जारी किए उसी के परिपालन में मंगलवार को सूअर पालको द्वारा नगर की विभिन्न गलियों में घूम रहे सुवंरों की […]

You May Like