मतदान को लेकर तैयारियां पूरी, न्यायालय पहुंची मत पेटियाँ

जबलपुर: प्रदेश के वकीलों की नियामक संस्था मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद की नई कार्यकारिणी के लिए मतदान 12 मई को होना है। इससे पहले निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति एसके पालो ने मतदान केंद्रों की जानकारी साझा की है। सूचना के मुताबिक जबलपुर में उच्च न्यायालय परिसर स्थित साउथ ब्लॉक और जिला एवं सत्र अदालत में पार्किंग क्षेत्र के रूप में दो मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

मतदान के लिए समय सीमा सुबह 10 से शाम पांच बजे तक तय है। जहाँ प्रत्येक मतदाता को परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं किए जाने पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व सचिव से मतदाता की पहचान करानी होगी। वही मतदान केंद्र से 200 गज की परिधि में किसी चुनाव प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों को चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं है। मतदाता केंद्रों पर निर्धारित प्रवेश व निकास द्वार से ही आ जा रहे हैं।
न्यायालय पहुचीं मत पेटियां
मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव मंगलवार को होने है। जिसको लेकर तैयारी जोरों से चल रहीं है। इसी कड़ी में उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय में मत पेटियों के आने का क्रम शुरू हो गया है। मालूम हो कि चुनाव में 122 उम्मीदवार है और 87 हज़ार 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Next Post

जोनल स्तरीय नर्सेज प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Mon May 11 , 2026
जबलपुर: पश्चिम मध्य रेल के केंद्रीय चिकित्सालय, जबलपुर में नर्सेज की कार्यक्षमता और तकनीकी कौशल को निखारने के उद्देश्य से दो दिवसीय जोनल स्तरीय नर्सेज सीएमई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार एवं सहायक नर्सिंग अधिकारी ललिता लाल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न […]

You May Like

मनोरंजन