सतना: घर का ताला तोड़कर सोना चांदी के गहने और नकदी चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गढ़िया टोला से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक रामजी कुशवाहा पिता परसराम कुशवाहा निवासी मुक्तानगर शेरगंज द्वारा अपने घर में चोरी की शिकायत की गई थी। अज्ञात चोर द्वारा दिन मे घर का ताला तोडकर घर के अंदर घुसकर सोनी चांदी के जेवरात एवं नगद रूपये चोरी हो जाने के संबंध मे रिपोर्ट किया था।
जिस पर थाने में धारा 331(1),305 ए भा न्या सं का अपराध कायम किया जाकर थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई। आस पास के लगे सीसीटीव्ही कैमरा देखा गया। जिसमे एक संदेही दिखा जिसकी पहचान करायी गयी जिसका नाम संदीप गुप्ता पिता दुर्गा प्रसाद गुप्ता निवासी रसिलपुर दमोह का होना पाया गया जिसे एक विशेष टीम को रवाना किया गया जो गढिया टोला चौराहा मे दस्तयाब किया गया। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के पास से दो जोड़ी चाँदी की पायल , एक नग सोने की मनचली , दो पत्ती वाला सोने का मंगलसूत्र बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 1 लाख रूपये आंकी गई।
