एमपी में अब छोटे शहरों और गांवों में ही मिलेगी उच्च शिक्षा, 11 कॉलेजों में नए संकायों को मंजूरी

भोपाल: मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी राहत और नई संभावनाओं का रास्ता खुलने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 11 सरकारी कॉलेजों में नए संकाय और विषय शुरू करने की मंजूरी दी है। यह नई व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगी। इस फैसले का उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार पढ़ाई के अधिक विकल्प उपलब्ध कराना और उच्च शिक्षा को गांवों तथा छोटे शहरों तक पहुंचाना है।

इस निर्णय से खासतौर पर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब उन्हें उच्च शिक्षा या पसंद के विषयों में पढ़ाई करने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे छात्रों का समय और खर्च दोनों बचेंगे, साथ ही परिवारों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से शिक्षा के लिए होने वाला पलायन भी घटेगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने कई कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषय शुरू करने का फैसला किया है। कुछ महाविद्यालयों में पीजी कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे छात्रों को अपने क्षेत्र में ही आगे की पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

Next Post

100 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 9 मजदूर घायल; एक की हालत गंभीर

Sun Jun 7 , 2026
नीमच: जिले के रामपुरा कस्बे के समीप स्थित खिमला प्रोजेक्ट ग्रिंको प्लांट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान करीब 100 फीट की ऊंचाई से मजदूरों को ले जा रही लिफ्ट अचानक गिर गई। हादसे में 9 मजदूरों के घायल होने की […]

You May Like