सतना: पशुओं का क्रूरता पूर्वक परिवहन करने वाले आरोपियो के पिकप वाहन सहित 06 नग भैस पडा को मझगवां पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया ।
थाना प्रभारी मझगवां आदित्य नारायण सिंह धुर्वे से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पशुओं को क्रूरता पूर्वक पिकप वाहन में भरकर परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम के द्वारा मौके पर भेजकर कार्यवाही कराई गई।
शासकीय महाविद्यालय बाईपास मझगवां में पिकप वाहन क्रमांक यूपी 73 टी 5854 को चेक किया गया। जिसमें 06 नग भैस पडा क्रूरत पूर्वक हाथ पैर मुंह रस्सी से बंधे पाये जाने पर आरोपी मोनू अहमद पिता रहीश अहमद उम्र 22 वर्ष निवासी मोइनुद्दीन देबचर थाना सराय अकील जिला कौशाम्बी उ.प्र. व सरोज पासी पिता लल्लू पासी उम्र 21 साल निवासी रहीमपुर मौलानी थाना करारी जिला कौशाम्बी उ.प्र. के कब्जे से पिकप वाहन क्रमांक यूपी 73 टी 5854 को मय 06 नग भैस पडा सहित जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
