जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार शनिवार को शहर में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान राईट टाउन प्रेम मंदिर स्थित सड़क किनारे बैठकर एक लद्यु व्यापार करते दादा पर नजर पड़ी तो वे अपने आप को रोक नहीं पाए और मानवता की मिसाल पेश करते हुए दादा के पास स्वयं पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित करते हुए पूछा की दादा जी आपको पी.एम. स्वनिधि योजना का 10 हजार रूपये मिले हैं क्या, इस पर दादा ने प्रसन्नतापूर्वक निगमायुक्त को साधूवाद देते हुए कहा कि नहीं सर अभी नहीं मिले हैं, परन्तु अब मुझे विश्वास है कि आप मुझे इस योजना का लाभ दिलवायेगें।
इस पर निगमायुक्त ने रानीताल धोबीघाट निवासी बल्लू चौधरी को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही आपके पास टीम भेजकर आपको योजना का लाभ दिलवायेगें, जिससे की आप स्वाभिमान के साथ व्यापार कर परिवार का जीवकोपार्जन कर सकेगें। इस अवसर पर निगमायुक्त ने तत्काल संबंधित अधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित किया कि इन्हें पी.एम. स्वनिधि योजना का लाभ तत्काल प्रभाव से दिलवाया जाये। इस अवसर पर अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
