जबलपुर: चरगवॉ थाना अंतर्गत ग्राम मिरगा में घर में घुसकर चोरी करनेे वाला नरसिंहपुर के आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है।पुलिस ने बताया कि राहुल पटेल 24 वर्ष निवासी मिरगा ने सूचना दी कि सुबह 10-30 बजे पत्नि अर्चना के साथ बेटे का इलाज कराने घर मे ताला लगाकर जबलपुर गया था। दोपहर 2 बजे घर आया तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा था तथा 2 लोग घर मे घुसकर चोरी कर रहे थे.
उसे देखकर घर मे रखा जेवर का डिब्बा लेकर दो लोग घर से निकलकर भागने लगे, उसने दोनो को पकडने का प्रयास करते हुये एक लडके को उसने पकड लिया तथा दूसरा लडका जेवरों वाला स्टील का डिब्बा लेकर भागा, कुछ दूरी पर पल्सर मोटर सायकिल लिये खडे लडके के साथ मोटर सायकिल में बैठकर भाग गया, दो लेाग भागने में सफल हो गये.
घर के अंदर जाकर चैक किया सोने चंादी के जेवरों का डिब्बा जिसमे सोने के 3 लाकेट, चांदी का कड्डोरा, 2 जोड बिछिया, 2 बच्चों के कड्डोरा, एवं नगदी रूपये तथा चांदी की मूर्ति एवं 1 मोबाईल गायब था। आरोपी विनय चक्रवर्ती उर्फ विनोद 23 वर्ष निवासी गोटेगॉव नरसिंहपुर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर अपने दोस्त गोल्डी उर्फ निशांत ठाकुर एवं शुभम ठाकुर दोनों निवासी गोटेगॉव नरसिंहपुर के साथ मिलकर रैकी करते हुये सूना मकान पाकर मकान का ताला तोडकर चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये जेवर साथियो के पास होना बताया।
