जोनल स्तरीय नर्सेज प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेल के केंद्रीय चिकित्सालय, जबलपुर में नर्सेज की कार्यक्षमता और तकनीकी कौशल को निखारने के उद्देश्य से दो दिवसीय जोनल स्तरीय नर्सेज सीएमई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार एवं सहायक नर्सिंग अधिकारी ललिता लाल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीएमडी डॉ. बी.सी.एस. राव रहे।

उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने नर्सिंग स्टाफ का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सीमा मेहरा, डॉ. शिवम कुलश्रेष्ठ, डॉ. आर एन मिश्रा केंद्रीय चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक एवं विभागाध्यक्ष शामिल रहे इस जोनल स्तर के कार्यक्रम में जबलपुर, कोटा और भोपाल मंडलों के नर्सिंग स्टाफ ने बड़ी संख्या में भाग लिया। दो दिनों तक चले इस सत्र में विशेषज्ञों द्वारा नर्सिंग और चिकित्सा क्षेत्र के आधुनिक विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया।

Next Post

सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, नहीं आती कचरा गाड़ी

Mon May 11 , 2026
जबलपुर : नगर के शंकरशाह वार्ड में इन दिनों सफाई व्यवस्था को लेकर रहवासियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई कॉलोनियों में नियमित रूप से कचरा गाड़ी नहीं पहुंचती, जिसके कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे हैं। बदबू और गंदगी से […]

You May Like