कुख्यात बदमाश पर लगा रासुका, पुलिस ने गिरफ्तार कर जुलूस के साथ निकाली हेकड़ी

जबलपुर। 23 की उम्र में 20 अपराध करने वाले शातिर बदमाश लकी पटेल पर रासुका लगा दिया गया है। पुलिस ने उसे एनएसए के तहत गिरफ्तार कर जुलूस के साथ उसकी उसकी हेकडी निकाली और केन्द्रीय जेल भेज दिया है। बदमाश सोशल मीडिया पर चाकू, पिस्टल के साथ रील बना बदमाशी चमकता था जिस पर अब शिकंजा कर दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह ने बताया कि लकी पटेल पिता राजकुमार उर्फ झल्लू पटैल 23 वर्ष कछपुरा लार्डगंज का एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जो वर्ष 2019 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध फायर आर्म्स, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आदि के कुल 20 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, आरोपी लकी पटैल के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है लोग सूचना देने एवं रिपोर्ट करने से डरते है एवं असुरक्षित महसूस करते हैं।आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने राघवेन्द्र सिंह ने एनएसए के तहत वारंट जारी किया। लार्डगंज पुलिस द्वारा बदमाश को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर कराया गया केन्द्रीय जेल जबलपुर में

भेजा गया।

Next Post

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित थार नहर में गिरी, महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon Jul 27 , 2026
ग्रेटर नोएडा, 27 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दनकौर थाना क्षेत्र के ग्राम भट्टा पुलिया के पास एक थार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही […]

You May Like