कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना ने 13 सितंबर को पेटलावद में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का चिन्हांकन कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आतिथ्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सीएम राइस सांदीपनि विद्यालय मैदान पेटलावद में आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है। साथ ही हेलीपेड स्थल का भी निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रशासनिक अमला उपस्थित था।

Next Post

गणेश विसर्जन के दौरान मेघाखेड़ी नदी में बहा युवक, मौत

Sun Sep 7 , 2025
मोहन बड़ोदिया।ग्राम फावका निवासी आयुष पिता सुरेंद्र सिंह राजपूत उम्र 16 वर्ष गणेश विसर्जन के लिए मेघाखेड़ी नदी में गया था. तभी शनिवार शाम को नदी के तेज बहाव के कारण युवक नदी में बह गया. अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू नहीं हो पाया. रविवार सुबह 7 बजे से एसडीआरएफ […]

You May Like